फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Methane gas leakage in Shiva temple, PCB team reached the spot, closed the premises

Satna News: शिव मंदिर में मीथेन गैस का रिसाव, मौके पर पहुंची पीसीबी टीम, परिसर को किया बंद

Sun, 14 Sep 2025 01:26 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 01:26 PM IST
सार

मंदिर की जलहरी से निकलने वाला पानी, चावल, फूल-पत्ते आदि लंबे समय से कुएं में डाले जा रहे थे। लगातार सड़न की वजह से कुएं के अंदर मीथेन गैस का जमाव हो गया था।

विज्ञापन
Satna: Methane gas leakage in Shiva temple, PCB team reached the spot, closed the premises
मंदिर परिसर में हुआ गैस रिसाव

विस्तार

जैतवारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक शिव मंदिर में शनिवार शाम अचानक मीथेन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में मौजूद पुराने कुएं से यह गैस निकल रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंदिर की जलहरी से निकलने वाला पानी, चावल, फूल-पत्ते आदि लंबे समय से कुएं में डाले जा रहे थे। लगातार सड़न की वजह से कुएं के अंदर मीथेन गैस का जमाव हो गया था। शनिवार शाम करीब 5 बजे इस रिसाव की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पहुंच गया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


PCB वैज्ञानिक डॉ. राहुल द्विवेदी, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. राजकरण, राजकुमार मिश्रा, नगर परिषद जैतवारा के सीएमओ और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण कर मीथेन गैस की मौजूदगी की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मेरा बाबू कॉल नहीं उठा रहा', प्रेमिका ने डायल-112 में की शिकायत, अब दोनों के फोन बंद; पुलिस भी हैरान

प्रशासन ने लोगों से की अपील
हालात पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने एहतियातन लोगों से अपील की है कि मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सतर्क रहें और गैस रिसाव वाले क्षेत्र से दूर रहे।


कुआं बंद करने पर विचार
अधिकारियों का मानना है कि फूल-पत्तों और चावल के सड़ने से यह स्थिति बनी। चूंकि मंदिर पुराने कुएं पर बना है और जलहरी का पानी सीधे उसी में जमा होता है, ऐसे में भविष्य में भी गैस रिसाव की संभावना बनी रहेगी। इसे रोकने के लिए कुएं को पूरी तरह बंद करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, नगर परिषद की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

घटना के बाद सील किया गया एरिया
गैस रिसाव को जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जब पुलिस प्रशासन को जानकारी दी तो मौके पर पहुंची टीम के द्वारा मंदिर परिसर को सील किया गया और नगर परिषद के द्वारा खुदाई शुरू कर दी गई है।

 

मंदिर परिसर में हुआ गैस रिसाव

मंदिर परिसर में गैस रिसाव की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस। 

 

मंदिर परिसर में हुआ गैस रिसाव

घटना के बाद बैरिकेडिंग कर दी गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed