फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News: Halka Patwari arrested in Satna while taking bribe of Rs 1000 Rewa team caught

MP News: 1000 रुपये की घूस लेते सतना में हल्का पटवारी गिरफ्तार, रीवा की टीम ने पकड़ा

Sat, 19 Oct 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Oct 2024 02:02 PM IST
सार

यह मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान का है। पटवारी सुरेश कुमार साकेत ने शिकायतकर्ता से 1000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
MP News: Halka Patwari arrested in Satna while taking bribe of Rs 1000 Rewa team caught
रीवा से पहुंची टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा लोकायुक्त टीम ने सतना जिले के हल्का पटवारी सुरेश कुमार साकेत को 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता रामनाथ प्रजापति से ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर 1000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब रामनाथ ने रामपुर बाघेलान में रिश्वत दी, तब लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


यह मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान का है, जहां शिकायतकर्ता रामनाथ प्रजापति ने अपने पैतृक जमीन का वारिसनामा होने के बाद ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए पटवारी सुरेश कुमार साकेत द्वारा 1000 रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी। सत्यापन के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, रीवा द्वारा यह पुष्टि की गई कि पटवारी ने सचमुच शिकायतकर्ता से 1000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
पीड़ित की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई कर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया है। इस टीम में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed