{"_id":"681c9558a1ba4727ea061604","slug":"in-the-police-station-the-police-made-the-accused-cut-the-jail-cake-you-will-be-shocked-to-know-the-reason-satna-news-c-1-1-noi1385-2921626-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: थाने में पुलिस ने आरोपी से कटवाया जेल वाला केक, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: थाने में पुलिस ने आरोपी से कटवाया जेल वाला केक, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Thu, 08 May 2025 06:39 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 06:39 PM IST
सार
सतना में बर्थडे पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आदतन अपराधी बाबू परिहार को कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने उससे अवैध कट्टा जब्त किया और जेल भेजने से पहले थाने में प्रतीकात्मक 'जेल केक' कटवाया।
विज्ञापन
थाने में अरोपी से केक कटवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में तीन मई को एक बर्थडे पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आदतन अपराधी बाबू परिहार को सतना की कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह केक काटने के बाद देशी कट्टे से कई राउंड फायरिंग करता नजर आया था, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद कोलगवां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबू परिहार और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने में आरोपी से अनोखे अंदाज में केक कटवाया और फिर उसे हथकड़ी पहनाकर जेल भेज दिया। पुलिस का यह तरीका अपराधियों के बढ़ते हौसले को तोड़ने और उन्हें सबक सिखाने के उद्देश्य से अपनाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सात मौत के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव को दमोह लेकर आई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ के लिए लेकर गई थी बिलासपुर
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाबू परिहार एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोलगवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया में फायर करते हुए आदतन अपराधी का वीडियो सामने आया था। इस पर संज्ञान लेते हुए बाबू परिहार को गिरफ्तार किया गया ओर उससे पूछताछ कर अवैध कट्टे को भी जब्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर में दूल्हा-दुल्हन का खतरनाक स्टंट: कार पर बैठकर दूल्हे ने चलाई तलवार, दुल्हन कर रही डांस
ऐसे जन्मदिन मानोगे तो जेल जाओगे
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जिस तरह से इन लोगों द्वारा जन्मदिन मनाया गया, वो गलत था। यही वजह है कि इनको जेल भेजने से पहले एक जेल वाला केक कटाया गया, ताकि ऐसे लोगों को ये संदेश जा सके कि अगर ऐसे केक काटोगे तो उसका खामियाजा जेल जाकर भुगतना पड़ेगा।

आरोपियों को जेल भेजा गया।
