फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cleanup drive intensifies in Chitrakoot following floods; Collectorate officials and staff engage in voluntary

चित्रकूट में बाढ़ के बाद श्रमदान: अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, घाटों की सफाई शुरू; मलबा भी हटाया गया

Sun, 06 Sep 2026 03:28 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

मंदाकिनी नदी की बाढ़ का पानी उतरने के बाद चित्रकूट में सफाई अभियान तेज हो गया है। कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने भरत घाट पर श्रमदान किया। प्रशासन और स्थानीय निकायों की टीमें घाटों, सड़कों, बाजारों से रेत, कीचड़ और मलबा हटा रही हैं।

विज्ञापन
Cleanup drive intensifies in Chitrakoot following floods; Collectorate officials and staff engage in voluntary
मैदान में उतरा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के बाद चित्रकूट में सामान्य स्थिति बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद घाटों, सड़कों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में जमा रेत, कीचड़ और मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सफाई अभियान शुरू किया है।

रविवार को सतना जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी भी श्रमदान करने चित्रकूट पहुंचे। जिला प्रशासन की टीम ने भरत घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घाट पर जमा रेत हटाने के साथ आसपास के मार्गों की भी सफाई की। सड़क किनारे जमा कीचड़ और रेत को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

भरत घाट मार्ग से हटाई जा रही रेत और कीचड़
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान पानी कई इलाकों तक पहुंच गया था। पानी उतरने के बाद सड़कों और घाटों पर रेत और कीचड़ की मोटी परत जमा हो गई, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन की टीम अब ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सफाई कर रही है। भरत घाट मार्ग पर सड़क किनारे जमा रेत और कीचड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए हटाया जा रहा है। सफाई के साथ मार्गों को दोबारा व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

नयागांव बाजार में भी अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
सफाई अभियान केवल घाटों तक सीमित नहीं है। जनपद पंचायत मझगवां के अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों की टीम ने नयागांव बाजार क्षेत्र में भी सफाई कार्य शुरू किया है। बाजार में जमा कीचड़, रेत और गंदगी को हटाया जा रहा है। बाढ़ के बाद बाजार क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी जमा होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक टीमों के मैदान में उतरने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


पढ़ें: यूपी में तैयार होती थी मदिरा, फर्जी क्यूआर-रैपर लगाकर खपाई जाती थी; जानें कैसे होता था खेल

नगर परिषद चित्रकूट और नगर निगम सतना की टीमें भी जुटीं
सफाई अभियान में नगर परिषद चित्रकूट और नगर निगम सतना की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। सफाई कर्मचारी गलियों, प्रमुख मार्गों और घाटों पर जमा रेत, कीचड़ और मलबे को हटा रहे हैं। कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में गाद और रेत जमा होने से रास्ते प्रभावित हुए हैं, जिन्हें साफ कर आवागमन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। घाटों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को जल्द सामान्य सुविधाएं मिल सकें।

सामान्य स्थिति बहाल करना प्रशासन की प्राथमिकता
मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से चित्रकूट के कई तटवर्ती और निचले इलाके प्रभावित हुए थे। पानी उतरने के बाद अब प्रशासन के सामने प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन बहाल करना बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए सफाई, मलबा हटाने और सड़कों को व्यवस्थित करने का काम प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

रविवार को कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों के श्रमदान से यह संदेश भी गया कि बाढ़ के बाद पुनर्व्यवस्था केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रशासन भी प्रभावित क्षेत्रों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए मैदान में उतरकर काम कर रहा है। स्थानीय निकायों और मैदानी कर्मचारियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चला रही हैं। आने वाले दिनों में घाटों, बाजारों और संपर्क मार्गों से बाढ़ के कारण जमा रेत और कीचड़ को हटाकर व्यवस्था पूरी तरह सामान्य करने का प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed