फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Youth killed in head-on collision between bike and magic, two injured

Satna: मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो लोग घायल

Sun, 20 Nov 2022 09:04 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 09:04 AM IST
सार

सतना में तेज रफ्तार मैजिक वाहन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए। 

विज्ञापन
Satna: Youth killed in head-on collision between bike and magic, two injured
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना शहर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। तेज रफ्तार मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद लंबा जाम भी लग गया। घटना के बाद मैजिक सवार वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सतना शहर के ओवरब्रिज पर हुआ है। लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रीवा जिले के पिपरहा सेमरिया में रहने वाला विवेक कोल की अमौधा में ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया हुआ था। शनिवार को वह बाइक (MP 17 MA 2790) पर अपने साले एवं एक अन्य युवक के साथ कहीं जा रहा था। ओवर ब्रिज पर सर्किट हाउस तरफ से तेजी से आ रही मैजिक उन्हें टक्कर मार दी। तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े, जबकि मैजिक सवार वाहन लेकर भाग निकला। विवेक घायल हुआ है। हादसे में उसके साले की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को मॉर्चरी भेजा। मैजिक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खोला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed