फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: With the help of the people, the father got the daughter married with pomp, two days ago all the goods were burnt in the fire of Narwai

सतना: लोगों की मदद से पिता ने धूमधाम से की बेटी की शादी, 2 दिन पहले नरवाई की आग में जल गया था सारा सामान

Thu, 05 May 2022 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 May 2022 03:00 PM IST
सार

बेहद कम समय में सरकारी सहायता मिल पाना मुश्किल था लिहाजा मीडिया ने परिवार की मजबूरी को समझा और मुहिम चलाकर लोगों से मदद की अपील की। जनप्रतिनिधि और लोग मुहिम से जुड़े और परिवार को आर्थिक सहायता की।

विज्ञापन
Satna: With the help of the people, the father got the daughter married with pomp, two days ago all the goods were burnt in the fire of Narwai
सतना धूमधाम से हुई बेटी की शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में बेटी की डोली उठने के ठीक 2 दिन पहले नरवाई की आग ने शादी के सारे सपनों को जलाकर राख कर दिया था। पूरा परिवार इसी चिंता में डूबा था कि आखिर अब बेटी की शादी कैसे होगी, किस तरह मेहमानों और बरातियों का स्वागत सत्कार होगा। मुश्किल घड़ी में मीडिया ने इस घटना को मुहिम का रूप देकर इसे तेजी से उठाया और लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। मीडिया की इस मुहिम से प्रदेश के कई लोग जुड़े, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने भी पीड़ित परिवार की दिल खोलकर मदद की। लोगों की मदद से जो परिवार दो दिन तक परेशान था वह बेटी को धूमधाम से विदा कर पाया।
विज्ञापन


दरअसल सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत करही कोठार गांव में एक मई की शाम को पराली की आग ने जमकर तांडव मचाया था, तेज हवा की वजह से नरवाई की आग ने रमेश द्विवेदी के मकान को अपनी जद में ले लिया था। आग की लपटों ने देखते ही देखते गृहस्ती के सारे सामान को जलाकर राख कर दिया था। पीड़ित परिवार के यहां 3 मई को बेटी की शादी होनी थी, दोनों ही पक्षों के लोगों ने शादी का निमंत्रण दे दिया था, लिहाजा शादी को टालना संभव नहीं था, लेकिन परिवार के सामने मजबूरी ये थी कि वह इतने कम समय में शादी की तैयारियां कैसे करें, परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी था क्योंकि घर की माली स्थिति बहुत ज्यादा समृद्ध नहीं है।
विज्ञापन


बेहद कम समय में सरकारी सहायता मिल पाना मुश्किल था, लिहाजा मीडिया ने परिवार की मजबूरी को समझा और लोगों से मदद की अपील की। परिवार की पीड़ा को समझकर सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आए किसी ने नगद राशि दी तो किसी ने राशन और शादी का सामान। सतना जिला कलेक्टर ने रेडक्रॉस से 25 हजार रुपये, विधायक विक्रम सिंह ने 50 हजार रुपये, विधायक नारायण त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने 31 हजार रुपये की सहायता दी। जनप्रतिनिधियों और लोगों की मदद से द्विवेदी परिवार ने धूमधाम से बेटी की शादी की और उसे खुशी-खुशी विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed