फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: The woman had grown ganja in the house, when the police arrived, she started pretending to be a ghost

Satna: महिला ने घर में उगा रखा था गांजा, पुलिस पहुंची तो भूत-प्रेत का ढोंग करने लगी

Sat, 15 Oct 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

इन दिनों प्रदेश में नशा विरोधी अभियान चल रहा है। प्रदेश भर में नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सतना जिले के जसो थाना इलाके में रहने वाली एक महिला को नशे के कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने घर में गांजा उगा रखा था।  

विज्ञापन
Satna: The woman had grown ganja in the house, when the police arrived, she started pretending to be a ghost
सतना में महिला को गांजे के पौधे घर में उगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक घर में उगा रखा गांजा जब्त किया है। 30 किलो के 141 हरे पौधे मिले हैं। इन्हें एक महिला ने उगा रखा था। पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो महिला ऐसा नाटक करने लगी कि उसे भूत-प्रेत का साया है। हालांकि पुलिस के आगे उसकी एक न चली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों प्रदेश में नशा विरोधी अभियान चल रहा है। प्रदेश भर में नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ऐसी ही कार्रवाई करने पुलिस सतना जिले के जसो थाना इलाके के हरदुआ गांव पहु्ंची थी। सूचना मिली थी कि गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला मोहवती कोल पत्नी स्व. संतोष कोल गांजे का कारोबार कर रही है। उसने घर में गांजा उगा रखा है। 
विज्ञापन


जसो थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि सूचना पर गांव में दबिश दी गई। महिला मोहवती ने घर के बाड़ में गांजा उगा रखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के 141 नग हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए गए हैं। जब पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी तब आरोपी महिला अचानक जोर-जोर से हिलने लगी। अनाप-शनाप बकने लगी। इस तरह व्यवहार करने लगी कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। हालांकि उसकी हरकत पर कुछ देर के लिए सब चौंक गए पर पुलिस ने नाटक समझते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed