फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: The locker of a junior scientist who earned crores of black money also spewed gold and silver worth lakhs.

सतना: करोड़ों की काली कमाई करने वाले जूनियर साइंटिस्ट के लॉकर ने भी उगला लाखों का सोना-चांदी

Sat, 07 May 2022 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 02:42 PM IST
सार

रीवा के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि टीम ने आरोपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा के सतना निवास पर कार्रवाई की थी। शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक सतना के लॉकर को खोला गया। इसमें से लगभग 29 तोला सोने के जेवरात, साढ़े पांच किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Satna: The locker of a junior scientist who earned crores of black money also spewed gold and silver worth lakhs.
आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम जूनियर साइंटिस्ट की पड़ताल कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना के प्रदूषण बोर्ड के जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा की काली कमाई सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले ईओडब्ल्यू की छापेमारी में पलंगभर के नोट मिले थे, वहीं शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से भी लाखों के जेवरात मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम जूनियर साइंटिस्ट की पड़ताल कर रही है। एक मई को उनके मारुति नगर स्थित घर पर की गई छापामार कार्रवाई के बाद सात करोड़ से अधिक की संपत्ति और बैंक खाते व लॉकर का पता चला था। जिसके बाद शुक्रवार को निरीक्षक मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की 14 सदस्यीय टीम सतना के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और आरोपित विज्ञानी के लाकर खुलवाए गए, जहां से सोना चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 16 लाख 63 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू रीवा के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि टीम ने आरोपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा के सतना निवास पर कार्रवाई की थी। शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक सतना के लॉकर को खोला गया। इसमें से लगभग 29 तोला सोने के जेवरात, साढ़े पांच किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इनकी कीमन 16 लाख 63 हजार 271 रुपये बताई जा रही है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच जारी है, आरोपी द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घर पर भी 30 लाख नगदी के अलावा 15 लाख से अधिक के सोने - चांदी के जेवरात मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed