{"_id":"64450ae491dcea2ed60e8ec6","slug":"satna-satna-is-ashamed-young-man-brutalized-a-four-year-old-girl-admitted-in-hospital-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: सतना हुआ शर्मसार! चार साल की बच्ची से युवक ने की हैवानियत, मासूम अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: सतना हुआ शर्मसार! चार साल की बच्ची से युवक ने की हैवानियत, मासूम अस्पताल में भर्ती
Sun, 23 Apr 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:10 PM IST
सार
शनिवार की दोपहर मासूम आम बीनने गई थी। उसी वक्त आरोपी सोनू कुशवाहा भी वहां पहुंच गया। उसने मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सतना जिले में एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना जिले के मैहर में एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की है। दुष्कर्मी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मैहर थाना क्षेत्र में एक वहशी दरिंदे ने चार वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर झाड़ियों के पीछे छिपा था। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी का नाम सोनू कुशवाहा निवासी पोड़ी बताया जाता है। उसने फेसबुक पर समर सिंह नाम से आईडी बना रखी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की दोपहर मासूम आम बीनने गई थी। उसी वक्त आरोपी सोनू कुशवाहा भी वहां पहुंच गया। उसने मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। दर्द से चीखती चिल्लाती मासूम लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को जानकारी दी। उसने आरोपी की पहचान भी बताई, जिसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर दुष्कर्मी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर से उसे ट्रेस करना शुरू किया तो आरोपी अपनी लोकेशन बदलने लगा। पुलिस को छकाते हुए वह छिपता रहा। इस बीच वह स्टेशन के पास तक आ पहुंचा और झाड़ियों के पीछे छिप गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दुष्कर्मी को दबोच लिया। उधर, बालिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।