फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna police head constable drinking alcohol publicly viral in social media

MP News: सतना पुलिस का हेड कांस्टेबल सरेआम शराब पीते सोशल मीडिया में वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Thu, 01 Jun 2023 05:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Jun 2023 05:00 PM IST
सार

शराब की दुकान के सामने व सड़क पर शराब पीने की मनाही के बाद भी रोज शाम को लग रहा मजजा। पुलिस वाले ही शराब की दुकान पर शराब पी रहे हैं तो आम आदमी को क्या ही कहा जाए।

विज्ञापन
Satna police head constable drinking alcohol publicly viral in social media
शराब की दुकान पर सतना पुलिस का हेड कांस्टेबल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में एक पुलिसकर्मी को शराब पीने का शौक काफी महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो और फोटो के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर दुकान के सामने खड़े होकर शराब पीता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार की रात सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हुआ। वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी शराब दुकान के सामने खड़े होकर शराब गटक रहा था। मामला सतना शहर के सर्किट हादस चौराहे के समीप स्थित कम्पोजिट वाइन शॉप के बाहर देसी काउंटर के सामने का है। वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मी की पहचान कराई गई। आरोपी की पुलिसकर्मी की पहचान शहर के कोलगवां थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह के रूप में की गई।
विज्ञापन


मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि सरेआम सड़क पर वर्दी पहनकर शराब पीने वाला पुलिसकर्मी हेड कॉन्स्टेबल सुधीर सिंह है जो कोलगवां थाने में पदस्थ हैं। तस्दीक होने के बाद सतना पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए बुधवार को शहर के कोलगवां थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस निर्णय की लोगों ने सराहना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दीधारी ही कर रहे नियम का उल्लंघन 
बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि शराब की दुकान के सामने व सड़क पर कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा। इसके बाद भी इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। जब वर्दीधारी ही इस नियम का उल्लंघन करेंगे तो आम लोगों से उम्मीद करना बेमानी है। शराब दुकानों के सामने शाम होते लोगों का मजमा लग जाता है और वह खुलेआम शराब दुकान के सामने व इर्द-गिर्द खड़े होकर इसका सेवन करते देखे जाते हैं। जिन पर पुलिसिया कार्रवाई भी नाममात्र के लिए की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed