फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: When the woman asked for twelve thousand wages, she was beaten to death, the owner and his daughter were booked for murder

Satna News: महिला ने मजदूरी के बारह हजार मांगे तो पीट-पीटकर मार डाला, मालिक और उसकी बेटी पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 30 May 2022 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 May 2022 06:40 PM IST
सार

केशकली धीमर कैटरर राजभर दुबे के लिए काम करती थी। दुबे के पास केशकली के 12 हजार रुपये बकाया थे। केशकली जब राजभर दुबे के घर अपनी मजदूरी के पैसे मांगने गई तो दुबे ने उसके साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Satna News: When the woman asked for twelve thousand wages, she was beaten to death, the owner and his daughter were booked for murder
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर इतना था कि उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांग लिए थे। महिला को इतना पीटा गया कि उसकी आंते फंट गईं। पुलिस ने मालिक औ उसकी बेटी को हत्या का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मामला सतना जिले के ग्राम ग्राम रामपुरवा उंचेरा का है। 33 वर्षीय केशकली धीमरी की मौत हुई है। मामले में राजभर दुबे (44) और उनकी बेटी रानू दुबे (26) को आरोपी बनाया गया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि केशकली धीमर कैटरर राजभर दुबे के लिए काम करती थी। दुबे के पास केशकली के 12 हजार रुपये बकाया थे। केशकली जब राजभर दुबे के घर अपनी मजदूरी के पैसे मांगने गई तो दुबे ने उसके साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक दुबे की बेटी रानू ने भी केशकली के साथ मारपीट की और उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार किया। इस बीच केशकली का पति संतोष मौके पर पहुंच गया और उसने दर्द से छटपटा रही केशकली को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार को केशकली ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक केशकली की छोटी आंत फट जाने की वजह से मौत हुई है। केशकली के पति संतोष की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुबे और उनकी बेटी के खिलाफ हत्या समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि महिला उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही थी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी इसलिए उन्होंने उसे पीटा। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed