फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Found a skeleton in Maihar created panic police problems increased due to no clue being found

Satna News: मैहर में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर कोई सुराग न मिलने से बढ़ी पुलिस की परेशानी

Sat, 25 Nov 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 02:58 PM IST
सार

Satna News: मैहर की कुंजन तलैया के पास एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटनास्थल के पास मृतक की पहचान के लिए कोई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन
Satna News: Found a skeleton in Maihar created panic police problems increased due to no clue being found
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी मैहर की कुंजन तलैया के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी मैहर खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मैहर के अरकन्डी क्षेत्र में कुंजन तलैया के पास शुक्रवार की दोपहर एक नर कंकाल मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने नर कंकाल पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल खुद एडिशनल एसपी मुकेश सिंह बैस और मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंचे। जिस स्थान पर शव पड़ा था, वहां आसपास के इलाके में दुर्गंध फैली हुई थी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कंकाल को उठवाकर जांच के लिए भेज दिया गया है। सड़-गल चुके शव के अस्थि पंजरों के अलावा वहां आसपास कोई और ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे मृतक के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नर कंकाल किसका है। इस बीच पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि नरेश चौधरी (35) पिछले दो महीने से अरकंडी क्षेत्र से लापता है। वह डीजे का काम करता था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कंकाल उसका भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed