फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna Municipal Corporation made public the names of tax defaulters

Satna: नगर निगम ने कर न चुकाने वालों का नाम किया सार्वजनिक, मेन चौराहों पर लगाई नाम सहित होल्डिंग

Tue, 13 Dec 2022 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 07:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सतना नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली के लिए बड़ा कदम उठाया है। कई साल से संपत्ति कर न देने वालों के नाम को सार्वजनिक किया है। शहर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर बड़ी-बड़ी होल्डिंग लगाई गई है।

विज्ञापन
Satna Municipal Corporation made public the names of tax defaulters
कर न चुकाने वालों का नाम किया सार्वजनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना नगर निगम में संपत्ति कर न देने वाले 43 रसूखदारों और व्यापारियों की जमकर  छीछालेदर हो रही है। ये सभी बकाएदारों पर नगर निगम का करीब तीन करोड़ 43 लाख का संपत्ति कर बकाया है। पहले चरण में नगर निगम ने पांच लाख से ज्यादा का कर बकाया होने वालों को चिन्हित कर ये कदम उठाया है और एक हफ्ते में संपत्ति कर जमा न करने पर संपत्ति कुर्क करने की नोटिस चस्पा की गई है।

विज्ञापन


सतना शहर में निगम का संपत्ति कर जमा न करने वाले डिफाल्टर करदाताओं की जमकर किरकिरी हो रही है। नगर निगम ने पहली बार ठोस कार्रवाई की है। पांच लाख से ज्यादा करदाताओं को चिन्हित किया गया। ऐसे 43 करदाताओं के नाम और कर की राशि को बड़ी- बडी होल्डिंग लगाकर सार्वजनिक किया गया है। शहर के मुख्य चौराहों पर ये होल्डिंग लगाई गई है।
विज्ञापन


निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। अन्य बकाएदार जो कई साल से संपत्ति कर जमा करने में आनाकानी कर रहे थे, अब निगम कार्यलाय पहुंचकर संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। निगम प्रशासन की माने तो पहले चरण में पांच लाख से ज्यादा डिफाल्टर करदाताओं को चिन्हित किया गया है और जमा न करने पर संपत्ति कुर्क होगी। इसके बाद अन्य बड़े करदाताओं को चिन्हित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed