फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Highly qualified candidate of Amarpatan, know why she has landed in the election

Satna: अमरपाटन की हाइली क्वालिफाइड उम्मीदवार, जानिए क्यों उतरी हैं चुनाव मैदान में

Wed, 22 Jun 2022 01:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:53 PM IST
सार

अमरपाटन नगर परिषद की वार्ड 12 की महिला प्रत्याशी राजवती विजय मोदी सभी उम्मीदवारों में सबसे शिक्षित हैं। राजवती ने BA, MA, Mphil, और B.Ed पूरा किया है। अब पीएचडी कर रही हैं।

विज्ञापन
Satna: Highly qualified candidate of Amarpatan, know why she has landed in the election
अमरपाटन नगर परिषद की वार्ड 12 की महिला प्रत्याशी राजवती विजय मोदी सभी उम्मीदवारों में सबसे शिक्षित हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले की नगर परिषद अमरपाटन में चुनावी माहौल है। पर यहां चर्चा चुनाव में भाग्य आजमाने उतरीं एक महिला प्रत्याशी की ज्यादा है। नगर परिषद वार्ड 12 की प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं। समाजसेवा के लिए वे चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमरपाटन नगर परिषद की वार्ड 12 की महिला प्रत्याशी राजवती विजय मोदी सभी उम्मीदवारों में सबसे शिक्षित हैं। राजवती ने BA, MA, Mphil, और B.Ed पूरा किया है। अब पीएचडी कर रही हैं। उनका कहना है कि एनजीओ से जुड़कर समाज सेवा और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने का अनुभव लिया। राजवती का कहना है कि चाहती तो अच्छी नौकरी मिल सकती थीं, लेकिन समाज सेवा की भावना ने नगर के वार्ड पार्षद की राह चुनने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन


राजवती का कहना है कि वार्डों में सर्वांगीण विकास के साथ मेरा लक्ष्य परंपराओं, संस्कृति को आगे बढ़ाना है। शहर नगर में पानी, नाली, रोड एवं हरियाली बरकरार रहने के साथ विकास भी हो। महिलाओं के लिए भी बहुत कुछ करना है जैसे महिलाओं में साक्षरता दर 100 फीसदी तक पहुंचे। महिलाओं को राजनीति में आने का दायरा कैसे बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवती के पति विजय मोदी बिजनेसमैन हैं। विजय का कहना है कि महिलाओं को निकलने का मौका नहीं मिलता है।अब नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद पद के लिए महिला सीट आरक्षित होने से हमें मौका मिला है कि उसका उपयोग करें। मेरी पत्नी वेल एजुकेटेड है। कई बार देखा जाता है कि चुनाव पत्नी को लड़ा दिया जाता है और पति कार्यभार संभालता है। लेकिन मेरी पत्नी पढ़ी लिखी है। चुनाव में जीत मिलने पर पत्नी अपने तरीके से जनसेवा कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed