{"_id":"6442cba314289262020db6b3","slug":"satna-fire-broke-out-in-kripalpur-wooden-stall-dozen-fire-brigade-got-control-after-hours-of-effort-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: कृपालपुर लकड़ी की टाल में भड़की आग, दर्जनभर फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: कृपालपुर लकड़ी की टाल में भड़की आग, दर्जनभर फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
Fri, 21 Apr 2023 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:15 PM IST
सार
सतना के बाजार क्षेत्र में स्थित रेडीमेड शॉप में गुरुवार देर रात आग लग गई थी। शुक्रवार को कृपालपुर में स्थित लकड़ी का टाल आग की लपटों से घिर गया। टाल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
विज्ञापन
सतना में लकड़ी टाल में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना में लकड़ी टाल में आग लग गई। लकड़ियों ने तेजी से आग पकड़ ली। इससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। दर्जनभर फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि सतना के बाजार क्षेत्र में स्थित रेडीमेड शॉप में गुरुवार देर रात आग लग गई थी। शुक्रवार को कृपालपुर में स्थित लकड़ी का टाल आग की लपटों से घिर गया। टाल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। कार शो रूम के पास स्थित यह टाल यशपाल अग्रवाल का बताया जा रहा है। टाल के भीतर काफी मात्रा में लकड़ी थी। आग लकड़ी के जरिए तेजी से फैली और टाल को कुछ ही देर में चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
टाल के कर्मचारियों ने अग्निरोधी सिलेंडरों के जरिए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान बोरिंग से भी पानी डाला गया। उधर, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। घंटों चली मशक्कत और करीब दर्जन भर दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से लाखों की लकड़ी जलकर खाक हो गई।