फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Angry brother-in-law sets sister-in-law on fire for not picking up the phone

Satna: फोन नहीं उठाने पर नाराज देवर ने भाभी को लगाई आग, अस्पताल में जीवन-मरण के बीच झूल रही महिला

Mon, 21 Nov 2022 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 05:54 PM IST
सार

सतना जिले में एक महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला देवर का फोन नहीं उठा पाई थी। गुस्से में पागल हुए देवर ने इसी बात पर आग लगा दी। 

विज्ञापन
Satna: Angry brother-in-law sets sister-in-law on fire for not picking up the phone
सतना में फोन नहीं उठाने की बात पर महिला को आग लगा दी गई। - फोटो : demo pic

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला देवर का फोन नहीं उठा पाई थी। गुस्से में पागल हुए देवर ने इसी बात पर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारवालों ने तत्काल महिला को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती करवाया है। अब महिला जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के मैहर के पहाड़ी गांव का है। मैहर पुलिस ने बताया कि गांव में महिला के जलने की सूचना मिली थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि महिला पड़ोस में गई हुई थी और उसका फोन घर पर था। इसी बीच महिला के देवर मनीष ने उसे कई बार फोन किया। जब महिला घर पहुंची तो पीछे से देवर भी आ गया और फोन नहीं उठाने की बात पर गुस्सा होने लगा। उसने गुस्से में घर में रखा केरोसिन की केन महिला के ऊपर उडेल दी और आग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। महिला की चीखें सुनकर पड़ोसियों और परिजनों ने उसे पानी डालकर बचाया और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़िता की पड़ोसन का कहना है कि बहू उनके घर आई हुई थी और वो फोन लेकर नहीं आई थी जिसके कारण वो उस वक्त फोन नही उठा सकी। मामले में देवर कुछ भी सुनने को तैयार ही नही था और वो गुस्से में आकर पास में रखा केरोसिन का गैलन उठाया और उसमें भरा तेल भाभी के ऊपर छिड़क दिया और तीली जला कर भाभी के ऊपर फेंक दी, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देवर पर आईपीसी की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed