फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Along with illegal liquor worth Rs 65 thousand, Creta worth Rs 15 lakh was seized; 4 arrested

सतना: 65 हजार रुपये की अवैध शराब के साथ 15 लाख रुपये की बिना नंबर की क्रेटा भी जब्त; 4 गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 05:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 08 Mar 2022 05:40 PM IST
सार

सतना में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने सफेद रंग की बिना नंबर की नई क्रेटा से 65 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। 
 

विज्ञापन
Satna: Along with illegal liquor worth Rs 65 thousand, Creta worth Rs 15 lakh was seized; 4 arrested
सतना में अवैध शराब के बक्से पकड़े गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना में जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ तेज कर दी है। कोलगवां पुलिस ने अवैध शराब लेकर सतना आ रही क्रेटा को रोका। डिक्की में 13 कार्टून 50-50 पावर लाल देशी मसाला शराब मिले हैं। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा, जबकि डिक्की खोलने वाला फरार हो गया। 
विज्ञापन


दरअसल, कोलगवां थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि चार-पांच लोग अवैध शराब लेकर सतना आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद रब्बू, अतुल चौधरी, विपिन सेन और धनराज रावत को गिरफ्तार किया है। विपिन जैसवाल भागने में कामयाब रहा। क्रेटा कार से खाकी रंग के 13 कार्टून मिले हैं। हर बक्से में 50-50 पाव लाल देशी मशाला शराब मिले हैं। कुल 650 पावर शराब यानी 117 लीटर शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत 65 हजार रुपये है। जब आरोपियों से वाहन और शराब के दस्तावेज मांगे गए तो वह पेश नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार जब्त कर ली है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed