फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: After applying Corbivax, the health of 12 children deteriorated, due to lack of doctor in the hospital, the family members were worried

सतना: कोर्बिवैक्स लगाने के बाद 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टर न होने से परिजन होते रहे परेशान

Fri, 25 Mar 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 02:15 PM IST
सार

सतना जिले के अमदरा अस्पताल में कोर्बिवैक्स लगने के बाद 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिस वक्त बच्चों की तबीयत बिगड़ी उस समय अस्पताल में इलाज के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था जिसके चलते माता पिता को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
Satna: After applying Corbivax, the health of 12 children deteriorated, due to lack of doctor in the hospital, the family members were worried
अस्पताल में भर्ती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के अमदरा अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के बाद 12 छात्र- छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ये स्टूडेंट अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हैं और पड़ोस के गांव खेरवासानी के रहने वाले हैं। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन



मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बिवैक्स लगाई जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए अमदरा अस्पताल लाया गया था। दोपहर 12 बजे अस्पताल लाए गए बच्चों में से 12 की तबीयत वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ गई। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल के बेड पर लेटाया गया, लेकिन अस्पताल में उस दौरान कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। बच्चों के परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल  लेकर पहुंचे और पानी के छींटे मारकर बच्चों को होश में लाने की कोशिश की। चिंतित और परेशान परिजनों ने अमदरा अस्पताल के स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन वहां कोई नहीं आया। फिर सभी बच्चों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। इनमें से 8 बच्चों को रात 10 बजे तक मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल बच्चों की इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed