{"_id":"61b6f3e7063bdf5da0548451","slug":"sant-rampal-disciple-were-performing-dowryless-marriage-in-bhensoda-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भैंसोदा में संत रामपाल के अनुयायी करवा रहे थे दहेजमुक्त शादी, फिर चली लाठी,डंडे और गोलियां, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भैंसोदा में संत रामपाल के अनुयायी करवा रहे थे दहेजमुक्त शादी, फिर चली लाठी,डंडे और गोलियां, एक की मौत
Mon, 13 Dec 2021 12:49 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भैंसोदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भैंसोदा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:49 PM IST
सार
गोली लगने से जिस शख्स की मौत हुई वह पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा हैं। जो सतलोक आश्रम का कोऑर्डिनेटर था। गोली लगने पर पहले उसे झालावाड़ जिले के भवानीमंडी अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश के भैंसोदा कस्बे में संत रामपाल के अनुयायियों के शादी कार्यक्रम में दो राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक युवक की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग से ठीक पहले कार्यक्रम में करीब ढाई दर्जन लोगों ने लाठियों से जानलेवा हमला किया था। हमले में तीन लोग घायल हुए। जिनका इलाज चल रहा हैं। आरोप है कि हमलावर बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता थे। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
एक शख्स की मौत
गोली लगने से जिस शख्स की मौत हुई वह पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा हैं। जो सतलोक आश्रम का कोऑर्डिनेटर था। गोली लगने पर पहले उसे झालावाड़ जिले के भवानीमंडी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो वहां से कोटा रैफर किया। देवीलाल की कोटा में इलाज के वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भानपुरा थाना प्रभारी गोपाल रघुवंशी ने बताया कि संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा शादी कार्यक्रम किया जा रहा था। जिसमें बिना दहेज के मध्यप्रदेश के भानपुरा के रहने वाले हेमंत ओर राजस्थान के कोटा जिला के चेचट की रहने वाली सुनीता का विवाह चल रहा था। कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। फायरिंग भी की। जिसमें देवीलाल की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
