फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Young man dies in JP power plant premises family members protest by keeping body

Sagar News: जेपी पावर प्लांट परिसर में युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 11:11 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित जेपी पावर प्लांट में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Sagar News Young man dies in JP power plant premises family members protest by keeping body
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेपी पावर प्लांट के अंदर काम करते समय एक युवक की अज्ञात कारण से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और मृतक के शव को लेकर पॉवर प्लांट पहुंचे। वहां जाकर परिजनों ने शव प्लांट के मुख्य ऑफिस के सामने रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


परिजनों ने परिवार के एक सदस्य के लिए कंपनी में नौकरी व पांच लाख रुपये की मांग की, जिसमें कंपनी की ओर से कुछ रुपये देने के आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया गया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां पर गुरुवार को पीएम किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिरचौंपी गांव का निवासी गोलू पिता पलटू कुशवाहा (30) जो निरंजन सिंह ठाकुर निवासी बम्होरी दुर्जन का ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार को वह ट्रैक्टर लेकर प्लांट के अंदर बॉयलर के पास गया था। वहां जाकर उसने ट्रैक्टर खड़ा किया और नीचे उतरा तो उसे अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। तब यहां उपस्थित अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी
भानगढ़ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पीएम होने के बाद उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सागर युवक की मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed