फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth Found Dead in Suspenseful Hotel Room Circumstances Triggers Protests at Motinagar Chowk

सागर: संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मिला युवक का शव, परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर किया चक्काजाम

Thu, 24 Sep 2026 10:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 10:43 PM IST
सार

सागर के कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में शुभम अग्रवाल का शव फंदे पर मिला। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और मोतीनगर चौराहे पर चक्काजाम किया। पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
Youth Found Dead in Suspenseful Hotel Room Circumstances Triggers Protests at Motinagar Chowk
चौराहे पर चक्काजाम

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रामबाग बड़ा बाजार निवासी शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के विरोध में परिजनों ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
मृतक के भाई सौरभ अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शुभम करीब 15 सितंबर से होटल में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उन्हें घटना की सूचना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मिली। सौरभ के अनुसार, कमरे में खून बिखरा हुआ था और शरीर का रंग पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घटना कुछ दिन पहले की है, तो होटल के कमरे से बदबू क्यों नहीं आई और सफाई के लिए कोई कर्मचारी वहां क्यों नहीं पहुंचा। इसके अलावा परिजनों ने मृतक के पैसे, कान की बाली, हाथ का कड़ा और चार पहिया वाहन गायब होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त


पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब 20 मिनट बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजन शव को नरयावली नाका मुक्तिधाम ले गए।

मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



 

चौराहे पर चक्काजाम

युवक शुभम की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed