{"_id":"67eba58f4ef569f83c04dab7","slug":"women-protested-to-remove-liquor-shop-from-residential-area-sagar-news-c-1-1-noi1338-2786447-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रहवासी क्षेत्र से हटाई जाए शराब दुकान, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रहवासी क्षेत्र से हटाई जाए शराब दुकान, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Tue, 01 Apr 2025 04:32 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में रहवासी क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग की गई। वहीं, दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शराब दुकान का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के राहतगढ़ में शराब दुकान रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया। राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक-14 में संचालित शराब दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग को लेकर वार्ड की बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा इकट्ठा होकर मंगलवार सुबह नौ बजे शराब दुकान के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन
वार्डवासी शराब दुकान हटाने को लेकर नारेबाजी करते रहे। यह प्रदर्शन लगभग 12 बजे तक चला। वहीं, एसडीएम अशोक कुमार सेन ने एक मई तक शराब दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वार्डवासी माने और धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में खुलेआम हो रही नकल, टॉयलेट में गाइड रखकर स्टूडेंट्स लिख रहे आंसर
विज्ञापन
वार्डवासियों का कहना है कि वर्तमान में जहां शराब दुकान संचालित है। इसी के पास तहसील, एसडीएम कार्यालय, सीएम राज स्कूल, सिविल अस्पताल लोक सेवा केंद्र, मंदिर मस्जिद और रहवासी क्षेत्र हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी जाती है। आए दिन शराबी वार्डवासियों से लड़ते झगड़ते हैं, जिसे देखते हुए शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
यह भी पढ़ें: जब जिला पंचायत अध्यक्ष बने आम नागरिक, संजय पुन्हार ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
बता दें कि इससे पहले शराब दुकान बस स्टैंड के पास संचालित थी। वहां के लोगों ने भी विरोध किया था तो प्रशासन ने वार्ड क्रमांक-14 में अस्थाई रूप से शराब दुकान शिफ्ट की थी। वहीं, अब यहां शराब दुकान का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
