फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Two new tractors fell into ditch one driver died and another got injured in accident

Sagar News: खाई में जा गिरे दो नए ट्रैक्टर, हादसे में एक ड्राइवर की मौत और दूसरा घायल

Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM IST
सार

दो नए ट्रैक्टर खाई में गिर गए। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Sagar News Two new tractors fell into ditch one driver died and another got injured in accident
ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-44 पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सोनालिका कंपनी के नए दो ट्रैक्टर पलटकर खाई में गिर गए, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक गजेंद्र पिता राजेंद्र दांगी 26 साल निवासी ग्राम पड़रई की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया है।

विज्ञापन


घायल अभिषेक पिता संतोष दांगी (23) निवासी ग्राम पड़रई ने बताया कि वह लोग भोपाल से सोनालिका कंपनी के दो नए ट्रैक्टर लेकर देवरी के रोहित ट्रैक्टर एजेंसी के लिए ला रहे थे। दोनों ट्रैक्टर टोचिंग कर चलाकर ला रहे थे, जो कि फोरलेन पर ट्रक को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक गजेंद्र दांगी ने अचानक ट्रैक्टर सड़क के किनारे मोड़ दिया, जिससे उनके पीछे का पहिया दूसरे ट्रैक्टर के अगले पहिए में फंस गया और दोनों ट्रैक्टर नीचे खाई में गिर गए, जिससे गजेंद्र दांगी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसके सिर और सीने में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोपाल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड हुआ बोइंग 777-300 ईआर विमान, अब लंबी दूरी की फ्लाइट उतर सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही पास में स्थित ढाबा और आसपास के लोगों ने आकर गजेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन जब तक गजेंद्र ने दम तोड़ दिया था। इसी बीच लोगों ने 108 एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक का शव रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बुधवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed