फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Boeing 777-300 ER aircraft landed for first time at Bhopal airport

MP News: भोपाल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड हुआ बोइंग 777-300 ईआर विमान, अब लंबी दूरी की फ्लाइट उतर सकेंगी

Wed, 26 Mar 2025 01:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की धरती पर पहली बार बोइंग 777-300 ईआर विमान की लैंडिंग हुई है। 25 मार्च को इंडियन एयरफोर्स ने भोपाल एयरपोर्ट पर 74 मीटर के विमान की सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। एयरपोर्ट को लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले विमानों की सौगात मिल सकती है। 

विज्ञापन
MP News Boeing 777-300 ER aircraft landed for first time at Bhopal airport
भोपाल में बोइंग 777-300ईआर विमान की लैडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह मध्यप्रदेश का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जहां कोड-ई श्रेणी के विशाल बोइंग 777-300 ईआर विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग और टेकऑफ किया गया। 25 मार्च को इंडियन एयरफोर्स ने भोपाल एयरपोर्ट पर विमान की सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। यह विमान 17 घंटे लगातार उड़ान भर सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार है, जब मध्यप्रदेश की धरती पर इस स्तर के विमान का संचालन हुआ है। इस अत्याधुनिक विमान का उपयोग मुख्य रूप से लंबी दूरी की उड़ानों और विशेष वीवीआईपी परिवहन के लिए किया जाता है। भारत में आमतौर पर इस श्रेणी के विमान भारतीय वायुसेना और प्रधानमंत्री की उड़ानों में देखे जाते हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर इस परीक्षण ने अंतरराष्ट्रीय और बड़े विमानों के संचालन के लिए उसकी क्षमताओं को मजबूत किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कृषि महाविद्यालय शुरू किए जाने की मांग अब तक अधूरी, विधायक बिसाहूलाल सिंह ने विधानसभा में ये कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विमान की लैंडिंग के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। क्योंकि भोपाल एयरपोर्ट वर्तमान में ARFF श्रेणी CAT-7 के तहत संचालित होता है। मंगलवार को किए गए इस ट्रायल के दौरान, भोपाल सिटी फायर सर्विस के सहयोग से आवश्यक सुरक्षा स्तर CAT-9 प्रदान किया गया। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भोपाल एयरपोर्ट को इस ऐतिहासिक ट्रायल के लिए चुना गया। यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और अब यह अत्याधुनिक विमान कभी भी यहां उतर सकता है। 

भोपाल एयरपोर्ट की बढ़ती क्षमताएं
भोपाल एयरपोर्ट पहले से ही बेहतर बुनियादी ढांचे की दिशा में कार्य कर रहा है। वर्तमान में यहां पर अधिकतम A-321 विमानों का संचालन किया जाता है, लेकिन बोइंग 777-300 ईआर की सफल ट्रायल लैंडिंग से एयरपोर्ट की क्षमताओं को और अधिक उन्नत करने का रास्ता खुल गया है। अब यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और वीवीआईपी विमानों के लिए भी तैयार होने की दिशा में बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कोल ब्लॉक आवंटित होते ही बनने लगी मुआवजे की फैक्ट्री! लालच में बना लिया नकली घर, प्रशासन का एक्शन

यह है विमान की विशेषताएं

  • विमान की कुल लंबाई: 74 मीटर

  • पंखों का विस्तार: 64.8 मीटर

  • यात्री क्षमता: लगभग 350 से 400 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed