{"_id":"67d53f567192f8ff6b06f8e4","slug":"two-died-during-treatment-in-a-bike-and-scooter-collision-accident-two-are-still-undergoing-treatment-sagar-news-c-1-1-noi1338-2726255-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: बाइक और स्कूटी में टक्कर, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत, अन्य दो का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: बाइक और स्कूटी में टक्कर, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत, अन्य दो का इलाज जारी
Sat, 15 Mar 2025 03:55 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 03:55 PM IST
सार
सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि दो अन्य लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे पनारी गांव के पास बाइक और एक्टिवा स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक और स्कूटी सवार चार घायल हो गए थे। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 40 फीट गहरे कुएं में गिरा प्रधान आरक्षक का बेटा, खोजने में जुटे गोताखोर हुए असफल
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की ईएमटी हीरालाल प्रजापति, जितेंद्र अहिरवार और पायलट अभिषेक साहू और दिनेश विश्वकर्मा घायलों को सड़क से उठाया एंबुलेंस से जैसीनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चारो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर किया गया। शनिवार सुबह नौ बजे मिली जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ओम डांगी उम्र 18 साल बिलहरा से अपने गांव पनारी आ रहा था। वहीं, एक्टिवा स्कूटी पर दीपेश मिश्रा, सत्यम तिवारी निवासी बरखुआ महंत अपने रिश्तेदार विपिन पांडे निवासी बक्सवाहा के साथ बिलहरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक्टिवा गाड़ी में लाइट नहीं थी और पनारी गांव के पास दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ओम दांगी निवासी पनारी और विपिन पांडे निवासी बक्सवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: शौच के लिए जंगल गई किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
