{"_id":"66faa26638e0ef0e62020030","slug":"two-accused-gang-raped-a-14-year-old-minor-who-had-gone-to-take-a-bath-in-the-river-the-accused-was-also-a-minor-sagar-news-c-1-1-noi1338-2163713-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: नदी में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी से दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: नदी में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी से दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग
Mon, 30 Sep 2024 07:32 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:32 PM IST
सार
सागर जिले के खुरई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
विस्तार
प्रदेश में आए दिन महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म जैसी घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला जिले की खुरई तहसील से सामने आया है जहां गांव से निकली नदी में नहाने गई 14 साल की नाबालिग से दो नाबालिग आरोपियों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।
खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में खुरई ग्रामीण थाने में 16 वर्षीय नाबालिग और उसके एक दोस्त पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के जानकारी अनुसार घटना बीते दिन की है। रविवार दोपहर 12:00 बजे 14 साल की नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ नदी पर नहाने गई थी, जहां नदी में नहाने के बाद एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में नाबालिग कपड़े बदल रही थी तभी अचानक ग्राम के ही दो नाबालिग लड़के मोटर साइकिल से मौके पर पहुंचे, और लड़की को जबरदस्ती उठाकर दूर झाड़ियों में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बड़ी संख्या में रविवार रात परिजन खुरई ग्रामीण थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया, जिसमें पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(2),64 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।