फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The youth of Surkhi set out on a bicycle tour to India to give a message in the name of a mother tree

Sagar News: PM मोदी का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकले युवा, एक पेड़ मां के नाम अभियान की अलख जगाएंगे

Mon, 19 Aug 2024 02:45 PM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

सागर जिले के सुरखी के तीन युवाओं ने साइकिल पर भारत भ्रमण की ठानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' संदेश को पूरे देश में प्रसारित करने के लिए युवाओं ने यह बीड़ा उठाया है। 

विज्ञापन
The youth of Surkhi set out on a bicycle tour to India to give a message in the name of a mother tree
भारत भ्रमण

विस्तार

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदौनी से विशाल ठाकुर, हीरालाल प्रजापति और राकेश ठाकुर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य पूरे भारत में भ्रमण करते हुए वृक्षारोपण करना और "एक पेड़ मां के नाम" का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है। इस यात्रा के माध्यम से वे पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहते हैं।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान, हीरालाल प्रजापति ने बताया कि वे पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश पूरे देश में फैलाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि यात्रा के समापन पर वे दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलें और इस पहल के बारे में चर्चा करें।
विज्ञापन


इस अभियान की सराहना करते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इन युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर युवा को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संदेश और "एक पेड़ मां के नाम" का संकल्प अब एक जन अभियान बन चुका है और लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। मंत्री राजपूत ने इस अभियान के लिए तीनों युवाओं को नई साइकिलें और आवश्यक सामग्री प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed