फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The family members who went to save the woman injured in fox attack were also attacked

Sagar News: लोमड़ी ने महिला पर किया हमला, बचाने गए देवर पर भी झपटी, दोनों घायल

Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
सार

महिला की चीख-पुकार सुनकर देवर उत्तम यादव उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन लोमड़ी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर भी काटने के कई निशान हैं।

विज्ञापन
The family members who went to save the woman injured in fox attack were also attacked
लोमड़ी ने किया हमला।

विस्तार

सागर जिले की तहसील केसली के ग्राम नयागांव में मंगलवार तड़के एक महिला पर लोमड़ी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय अशोक रानी अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 5 बजे जब वह जागकर अपने घर के पास बने बाड़े में निकलीं तो वहां पहले से छिपी लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराई महिला ने बचने के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई।
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुनकर देवर उत्तम यादव उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन लोमड़ी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर भी काटने के कई निशान हैं। उत्तम यादव ने बताया कि उनकी भाभी बाड़े में थीं, तभी लोमड़ी ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने के लिए जैसे ही हम पहुंचे, लोमड़ी ने हम पर भी हमला कर दिया, जिससे हमारे शरीर पर भी काटने के निशान हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तम यादव ने आगे बताया कि उन पर हमला करने के बाद लोमड़ी वहां से गायब हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों को डर है कि कहीं लोमड़ी पागल न हो गई हो और किसी और पर हमला न कर दे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। लोमड़ी के हमले में घायल महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोमड़ी का हमला

लोमड़ी के हमले में घायल महिला 

 

लोमड़ी का हमला

लोमड़ी का हमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed