फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son ran away leaving sick elderly woman in hospital Doctor became Sahara; After the death of the woman

Sagar News: बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल में छोड़कर भागा बेटा, निधन के बाद डॉक्टरों ने निभाई अंतिम रस्में

Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

सागर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दो साल तक सेवा की, जिन्हें उनका बेटा अस्पताल में छोड़ गया था। निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार किया, तो स्टाफ ने दिव्यांग बेटे को बुलाकर अंतिम संस्कार कराया और आत्मा की शांति के लिए कन्या भोज आयोजित किया। 

विज्ञापन
Son ran away leaving sick elderly woman in hospital Doctor became Sahara; After the death of the woman
मानवता की मिशाल

विस्तार

सागर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ज्ञानबाई को उनके बेटे अस्पताल में छोड़ गए थे, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने दो साल तक उनकी सेवा की और अंत तक उनका साथ निभाया।

विज्ञापन

परिवार ने छोड़ा साथ, अस्पताल बना सहारा

विज्ञापन
ज्ञानबाई लकवा से ग्रसित थीं और उनका बड़ा बेटा उन्हें अस्पताल लाया था, लेकिन बाद में उन्हें अकेला छोड़कर चला गया। दूसरा बेटा दिव्यांग था, जो उनकी देखभाल करने में असमर्थ था। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनकी जिम्मेदारी उठाई। समाजसेवियों की मदद से उनके खाने-पीने, गर्मियों में कूलर और सर्दियों में हीटर तक की व्यवस्था की गई। नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें नहलाने, तैयार करने और हर संभव सेवा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर भी निभाया फर्ज
12 फरवरी को ज्ञानबाई का निधन हो गया। परिवार ने अंतिम संस्कार से भी मुंह मोड़ लिया, तो अस्पताल के स्टाफ ने उनके दिव्यांग बेटे को बुलाकर अंतिम संस्कार करवाया। 13 दिन बाद आत्मा की शांति के लिए कन्या भोज और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अस्पताल के स्टाफ ने भी 13वीं के भोजन में भाग लिया और आसपास के लोगों को भी भोजन कराया।

इस नेक कार्य ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' की भावना को साकार कर दिया। सागर के अस्पताल के इस मानवीय पहल ने समाज को सच्ची सेवा और कर्तव्य का संदेश दिया।

मानवता की मिशाल

लोगों को कराया गया भोज
 

मानवता की मिशाल

लोगों को कराया गया भोज

 

मानवता की मिशाल

ज्ञानबाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed