फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar's Deori has become a supply centre for youth getting addicted to smack

Sagar News: स्मैक के नशे का शिकार हो रहे युवा, सागर का देवरी बना सप्लाई का केंद्र

Fri, 27 Jun 2025 10:56 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 10:56 AM IST
सार

सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में स्मैक का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे करीब 500 युवा इसकी लत का शिकार हो चुके हैं। बेलढाना गांव इसका केंद्र बन चुका है। पुलिस कार्रवाई में चुनौतियां हैं, लेकिन प्रयास जारी हैं। जनप्रतिनिधियों ने सख्त कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Sagar's Deori has become a supply centre for youth getting addicted to smack
पुलिस थाना देवरी

विस्तार

सागर जिले का देवरी विधानसभा क्षेत्र अब स्मैक के बढ़ते कारोबार और इसके नशे से युवाओं की बर्बादी को लेकर सुर्खियों में है। क्षेत्र में लगभग 500 युवा स्मैक की लत के शिकार हो चुके हैं। धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह क्षेत्र अब नशे के नेटवर्क का हब बनता जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, महिलाओं के जरिए और घरों से सीधे नशे की पुड़िया उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र का बेलढाना गांव इस नेटवर्क का स्टॉक सेंटर बन चुका है। इस जहर का कारोबार करने वाले इतने शातिर हैं कि वह बाइक पर महिला को साथ बैठाकर नशे के आदी युवाओं को पुड़िया पहुंचा रहे हैं ताकि पुलिस की नजर न पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट की बैठक’, मंच से सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान बॉर्डर से आती है स्मैक
सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के राजगढ़-ब्यावरा से स्मैक की खेप गुना, अशोकनगर, रायसेन होते हुए देवरी तक पहुंच रही है। यहां से केसली, गौरझामर और सागर के हिस्सों में इसकी सप्लाई हो रही है। तीन महीने पहले सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर स्मैक बेचते दो तस्करों को पकड़ा था, जिनमें एक देवरी का था।

ये भी पढ़ें-'अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं’

नौजवान हो रहे नशे के शिकार
देवरी नगर के रेस्ट हाउस, सिविल लाइन, केसली और आसपास के इलाकों में 17 से 20 वर्ष की उम्र के युवा इस नशे के चपेट में हैं। एक बार लत लगने पर वे अपराध की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में बस स्टैंड पर एक युवक की निर्मम हत्या इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है। विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा कि स्मैक का कारोबार समाज के लिए खतरा है, पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने चेताया कि खुलेआम नशे के सामान बिक रहे हैं, जिससे अराजकता फैल रही है। टीआई मीनेश भदौरिया ने माना कि स्मैक की मात्रा कम होने से पकड़ना मुश्किल है, लेकिन पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र के जरिए काम कर रही है।

पुलिस थाना देवरी

इन पुड़ियाओं में बिक रहा नशीला पदार्थ

 

पुलिस थाना देवरी

इन पुड़ियाओं में बिक रहा नशीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed