फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   sagar spurious liquor case bunda shahgarh poisonous liquor deaths mohan yadav jitendra patwari

जहरीली शराब कांड पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष: जगदीश देवड़ा बोले- दोषी नहीं बचेंगे; पटवारी ने पूछे सवाल

Sun, 06 Sep 2026 12:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी में 9 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने करीब 14 लोगों की संदिग्ध मौत का दावा किया है।

विज्ञापन
sagar spurious liquor case bunda shahgarh poisonous liquor deaths mohan yadav jitendra patwari
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा अनुविभाग के शाहगढ़ क्षेत्र से संदिग्ध जहरीली शराब को लेकर बेहद गंभीर और दर्दनाक खबर सामने आई है। बण्डा क्षेत्र के घूघर, नौराज, बराज समेत आसपास के कई गांवों में शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत की सूचना है। शुरुआती जानकारी में 9 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने करीब 14 लोगों की संदिग्ध मौत का दावा किया है। एक साथ कई मौतों की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और सरकार इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मंत्री जगदीश देवड़ा ने कलेक्टर और एसपी से ली जानकारी

मध्य प्रदेश के मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी सागर की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सागर जिले के बण्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मामले की विस्तृत जानकारी ली गई है। देवड़ा के मुताबिक, आबकारी आयुक्त भी मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र पटवारी ने करीब 14 मौतों का किया दावा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने इस घटना को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सागर जिले से फिर जहरीली शराब के तांडव की खबरें सामने आ रही हैं। उनके मुताबिक, बण्डा ब्लॉक के घूघर, नौराज, बराज और आसपास के गांवों में जहरीली शराब पीने से प्रारंभिक तौर पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिल रही है।


पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी इसी सागर जिले में जहरीली शराब के कारोबार को मिल रहे कथित सरकारी संरक्षण पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि जहरीली शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और शराब माफिया बेखौफ क्यों हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि गरीबों की जान जाने के बाद ही सरकार क्यों जागती है।

पटवारी ने उच्चस्तरीय जांच और आर्थिक मदद की मांग की

जितेंद्र पटवारी ने पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता देने और पूरे क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दो दिनों से मौतों का सिलसिला जारी रहने की बात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभावित गांवों में मौतों का यह सिलसिला पिछले दो दिनों से लगातार जारी था। शुरुआती दौर में मौतों के कारणों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, जब अचानक कई लोग शराब पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे तो स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी। मरीजों की बिगड़ती हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इन मौतों की मुख्य वजह जहरीली शराब हो सकती है। मौतों का आंकड़ा बढ़ने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और प्रभावित गांवों का दौरा शुरू किया।

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के अधिकृत विक्रेता ही खुलेआम जहरीली शराब बिकवा रहे हैं और यह पूरा खेल स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है। लोधी का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही क्षेत्र में इतना बड़ा अवैध शराब कारोबार फल-फूल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में मुस्तैद हैं। शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से संदिग्ध शराब की जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, मौतों के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल जहरीली शराब की आशंका के बीच पूरे मामले की जांच की जा रही है। सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है, जबकि विपक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अवैध शराब के नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed