फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Skeleton found in drain in Gadhakota, causing sensation in the area; police trying to identify the body

Sagar News: गढ़ाकोटा में नाले से मिला मानव नरकंकाल, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 31 Jan 2026 08:38 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 08:38 PM IST
सार

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में संजरा तिगड्डा के पास नाले में मानव नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sagar: Skeleton found in drain in Gadhakota, causing sensation in the area; police trying to identify the body
पुलिस थाना गढ़ाकोटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब संजरा तिगड्डा के पास एक नाले में मानव नरकंकाल मिलने की सूचना सामने आई। नरकंकाल की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संजरा तिगड्डा के समीप स्थित नाले के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पानी के किनारे पड़े मानव नरकंकाल पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना गढ़ाकोटा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पुराना बताया जा रहा है नरकंकाल

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शुभम दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में नरकंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल कठिन बताई जा रही है। अवशेषों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कंकाल पुरुष का है या महिला का।

पढ़ें: PM आवास की किस्त को लेकर विवाद, गाली-गलौच व मारपीट का वीडियो सामने आया; तीन पर केस दर्ज

गुमशुदगी के मामलों से किया जा रहा मिलान
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के थानों से संपर्क कर बीते महीनों व वर्षों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही, मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed