फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: A minor going to work as a laborer fell from tractor-trolley death

Sagar News: मजदूरी करने जा रहा नाबालिग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा, पेट के ऊपर से गुजरा पहिया, मौत

Fri, 19 Jul 2024 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 10:41 AM IST
सार

16 साल का रामअवतार सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 15 दिन से मजदूरी कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जा रहा था। इस दौरान ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया, जिससे वह ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Sagar News: A minor going to work as a laborer fell from tractor-trolley death
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की ट्रॉली का पहिया चढ़ने से मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मजदूरी करने जा रहा था। इस दौरान ट्रॉली से गिरते ही उसके ऊपर से पहिया निकल गया, जिससे वह अचेत हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत होग गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 साल का रामअवतार पिता लखन अहिरवार सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। वह चांदपुर से बलेह धनगौर तक बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 15 दिन से मजदूरी कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली में बैठकर जा रहा था। इस दौरान खैरा तिगड्डे के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया, जिससे वह ट्रॉली के टायर के नीचे जा गिरा और टायर उसके पेट पर से गुजर गया। 
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा गंभीर हालत में उसे बलेह के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे रहली रेफर कर दिया। लेकिन, निर्माण एजेंसी के लोग उसे इलाज कराने की जगह उसके घर छोड़कर चले गए। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर संदीप असाटी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed