{"_id":"6a9cea58ef15dd47c50b15b0","slug":"sagar-toxic-liquor-case-many-dead-and-many-hospitalized-collector-and-sp-reach-spot-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: सागर में जहरीली शराब का कहर, दस लोगों की मौत; 25 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: सागर में जहरीली शराब का कहर, दस लोगों की मौत; 25 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल रेफर
Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
सार
सागर के बंडा क्षेत्र के कई गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। 25 से ज्यादा मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। कलेक्टर-एसपी मौके पर हैं और पुलिस-आबकारी विभाग जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बंडा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। शराब के सेवन से दर्जनों ग्रामीणों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।
अस्पताल में अफरा-तफरी, 25 से ज्यादा मरीज सागर रेफर
घटना सामने आते ही बीमार पड़े लोगों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया जा रहा है।
कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बंडा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जहरीली शराब कांड: यूपी में तैयार होता था जहर, फर्जी क्यूआर-रैपर लगाकर खपाई जाती थी; जानें कैसे होता था खेल
नौ लोगों की मौत की हुई आधिकारिक पुष्टि
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिले के सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बीती रात से ही मौके पर तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में ऐसे कोई लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल अस्पताल लेकर आएं।
पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और आबकारी विभाग मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। संदिग्ध शराब के सेवन से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और मौतों के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।