{"_id":"668de9743bdb374cce03e698","slug":"sagar-jewellery-worth-rs-3-5-lakh-stolen-from-woman-bag-in-auto-rickshaw-haryana-resident-man-woman-arrested-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: ऑटो रिक्शा में महिला के बैग से पार किए थे साढ़े तीन लाख के जेवर, हरियाणा निवासी महिला पुरुष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: ऑटो रिक्शा में महिला के बैग से पार किए थे साढ़े तीन लाख के जेवर, हरियाणा निवासी महिला पुरुष गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 07:23 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:23 AM IST
सार
ऑटो रिक्शा में महिला के बैग से साढ़े तीन लाख के जेवर पार किए थे। पुलिस ने हरियाणी निवासी दो महिलाओं समेत दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर की कैंट थाना पुलिस ने बीते दिनों ऑटो रिक्शा में एक महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे चोरी किए गए आभूषण जिनकी कीमत तीन लाख पचास हजार रुपये है, बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार, शहर के थाना कैंट क्षेत्रातंर्गत बीते चार जुलाई को फरियादी बबली पति हरदेव सोनकर उम्र 50 साल निवासी ग्राम बरारू थाना कैंट ने पुलिस थाने आकर सूचना दी थी कि दो अज्ञात महिलाओं द्वारा आटो में बैठकर घर आते समय रास्ते में मौका पाकर उसके बैग की चेन खोलकर सोने के जेवरात कीमती करीबन 350000 रुपये चोरी कर लिए हैं। महिला की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तथा विश्वस्त मुखबिरों को घटना की पातासाजी में लगा दिया।
मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने कैंट के मरियम चौक के पास बाछलोन रोड पर एक कार स्विफ्ट एचआर-29 बीए-6772 संदिग्ध हालत में मिली। इसमें दो महिला एवं दो पुरुष थे। पुलिस को इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। इनसे पूछताछ करने पर आरोपी पूजा पति रोहन कुशवाहा उम्र 29 साल, रोहन पिता विजयपाल कुशवाहा उम्र 23 साल, बबीता पति धर्मेन्द्र कुशवाहा उम्र 24 साल और विकास पिता श्रीचंद कुशवाहा उम्र 21 साल सभी निवासी नरहावली (नरहौली) थाना छायसा फरीदावाद हरियाणा ने बैग से जेवरात चोरी करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी रोहन कुशवाहा और पूजा कुशवाहा से एक सोने का हार वजनी करीब 20 ग्राम कीमती करीब एक लाख बीस हजार रुपये, एक सोने की कनचढ़ी झुमकी बजनी करीब 14 ग्राम कीमती करीब एक लाख साठ हजार रुपये आरोपी विकास कुशवाहा और बबीता कुशवाहा से एक सोने का हार बजनी करीब 20 ग्राम कीमती करीब एक लाख साठ हजार रुपये कुल कीमती लगभग 350000, तीन लाख पचास हजार एवं एक स्विफ्ट कार कीमती करीब पांच लाख रुपये की जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।
