फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: girl ran away with her lover, girl's family kidnapped young man's father and uncle at knifepoint

Sagar: प्रेमी संग भागी युवती, लड़की के घरवालों ने युवक के पिता और ताऊ का दिनदहाड़े चाकू की नोक पर किया अपहरण

Wed, 22 May 2024 08:16 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 08:16 AM IST
सार

सागर में प्रेमी जोड़े के भागने के बाद अलग ही कहानी सामने आई है। युवती के परिजनों ने पहले तो युवक के पिता और ताऊ का अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर पीटा। जब पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो टीम पर भी पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Sagar: girl ran away with her lover, girl's family kidnapped young man's father and uncle at knifepoint
पुलिस ने बंधकों को तलाश कर मुक्त करा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवती ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। इस पर युवती के स्वजनों ने प्रेमी के पिता और ताऊ का सरेराह अपहरण कर लिया और उप्र के एक गांव में ले जाकर कैद कर लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती के साथ जाकर दोनों को छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस बीच युवती के स्वजनों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव के पहले तक आरोपी यह कहते रहे कि हम उप्र के हैं, मप्र की पुलिस हमारा क्या कर लेगी।
विज्ञापन


सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के गिरोल गांव  निवासी उमेश धानक के भाई ने कुछ दिनों पहले ललितपुर जिले के एक गांव में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजन बातचीत करने बीना आए। उन्होंने आगासौद रोड स्थित शराब दुकान के सामने चाकू की नोक पर उमेश के पिता कल्याण धानक तथा ताऊ धन्नूलाल धानक का अपहरण कर लिया। इस दौरान उसी रोड पर महिलाओं ने चप्पलों से पीटा तथा उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद सभी आरोपी दोनों बंधकों को अपने साथ बाइक से उप्र के बालाबेहट थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गए। गांव में लड़की के मामा के घर उन्हें हाथ पैर बांधकर रखा।
विज्ञापन


इधर, उमेश धानक ने पिता तथा बड़े पापा के अपहरण की जानकारी बीना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तस्दीक करने के बाद बालाबेहट पुलिस के साथ बंधकों को छुड़ाने दबिश दी। टीआई विजय राजपूत ने बताया कि जिस गांव में बंधकों को रखा गया था, वह बालाबेहट थाना क्षेत्र का था। हमने लड़की को भी साथ लिया। लड़की ने अपने मामा का घर हमें बताया और हमने वहां दबिश दी। मौके पर दोनों बंधकों को हाथ, पैर बंधे हुए देखा। उनके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किया पथराव, मुश्किल से बचे
टीआई ने बताया कि जब हम बंधकों को अपने साथ लाने की कोशिश करने लगे, आरोपियों ने पथराव कर दिया। हमारे साथ उनकी बेटी भी थी। वह उसे रोकना चाह रहे थे, लेकिन हमने बंधकों के साथ-साथ आरोपियों को भी पकड़ा और बीना लेकर आए। यहां आरोपित उत्तम धानक, खुशाल धानक, बादशाह धानक, हरी बाई एवं लच्छीबाई धानक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, चाकू तथा 15 हजार रुपये नकदी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed