फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sagar New Train Sagar gets another new train Durg-Lalkuan rail service will start from May 1

Sagar New Train: सागर को मिली एक और नई ट्रेन, दुर्ग-लालकुआं रेल सेवा एक मई से होगी शुरू

Tue, 29 Apr 2025 10:27 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 10:27 PM IST
सार

सागर स्टेशन से यह ट्रेन रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी, जो यात्रियों के लिए बेहद सुविधा जनक समय है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह आठ बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
Sagar New Train Sagar gets another new train Durg-Lalkuan rail service will start from May 1
सागर रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के लोगों के लिए रेलवे ने एक और ग्रीष्मकालीन ट्रेन की सौगात दी है। इस ट्रेन से बीना-कटनी के बीच के शहरों दमोह तथा सागर के यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन


सागर स्मार्ट सिटी, डिविजनल मुख्यालय और छत्तीसगढ़ से और नॉर्थ इंडिया के लिए सबसे छोटा मार्ग वाया दमोह-सागर से जाता है। सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने विगत दिनों रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ हुई बैठक में मंत्री को सभी पहलू पर प्रस्तुतीकरण दिया था। उसके उपरांत दुर्ग से लालकुआं (नैनीताल) के लिए नई विशेष ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन एक मई 2025 प्रत्येक गुरुवार को अपनी सेवाएं शुरू करेगी, जो सागर सहित दमोह के निवासियों के लिए एक तोहफा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेज हवा-आंधी से विद्युत रेल लाइन पर गिरा बबूल का पेड़, कई घंटे बंद रहा यातायात, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर स्टेशन (SGO) से यह ट्रेन रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी, जो यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक समय है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह आठ बजे मथुरा जंक्शन (MTJ) पहुंचेगी और शाम छह बजे लालकुआं (LKU), जो नैनीताल के पास स्थित है, पहुंचेगी। यह समयसारणी सागर से दिल्ली, रुद्रपुर और नैनीताल जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा करने वालों के लिए सुविधाजनक मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य इस्कॉन मंदिर, दान में मिली तीन एकड़ जमीन

इस नई रेल सेवा से सागर के लोग रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, रुद्रपुर सिटी और लालकुआं जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से जुड़ सकेंगे। यह कनेक्टिविटी सागर को पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर प्रदान करेगी। ट्रेन में स्लीपर, जनरल और एसी कोच होंगे, जो यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त क्षमता प्रदान करेंगे। मई और जून में यह ट्रेन सप्ताह में चयनित दिनों पर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed