{"_id":"66e069ad3195254350006dfe","slug":"sagar-commissioner-took-a-divisional-meeting-regarding-the-preparations-for-the-regional-industrial-conclave-sagar-news-c-1-1-noi1338-2091924-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारियां शुरू, सागर कमिश्नर ने ली संभागीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारियां शुरू, सागर कमिश्नर ने ली संभागीय बैठक
Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
सार
रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसकी तैयारियों को लेकर सागर कमिश्नर ने संभागीय बैठक ली।
विज्ञापन
संभागीय बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर संभाग आयुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे दैनिक रूप से समीक्षा कर अपनी तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी यह सुनिश्चित कर लें कि औद्योगिक क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही हो और जो भी आवश्यक कार्रवाई अपेक्षित हो वह शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कलेक्टर्स को यह भी निर्देश दिए हैं कि लैंड एलॉटमेंट से संबंधित सभी प्रकरणों को सूचीबद्ध कर पहले से ही समस्याएं हल कर ली जाएं, जिससे कि 27 सितंबर को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में त्वरित रूप से लैंड एलॉटमेंट की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। बैठक में आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास शाहवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआरडीसी विशाल सिंह चौहान, सहित एमपीआईडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि सागर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स वीसी के माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में 27 सितंबर 2024 को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में आवश्यकताओं, तैयारियों तथा कार्य योजना के संबंध में विभिन्न तथ्यों पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक सुझाव दिए गए। इस दौरान विशेष रूप से कहा गया कि संपूर्ण सागर संभाग में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। अतः विभिन्न माध्यमों से औद्योगिक विकास के वातावरण को बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी विशाल सिंह चौहान ने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव सागर 2024 के विजन को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताकर कहा कि इस कॉन्क्लेव में अधिक से अधिक निवेशक अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके लिये उन्होंने क्यूआर कोड व लिंक भी जारी कर अपेक्षा व्यक्त की कि स्थानीय लोगों की इच्छा शक्ति से यह कॉन्क्लेव अवश्य सफल होगा। एमपीआईडीसी द्वारा 27 सितंबर 2024 को पीटीसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मिनरल्स एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, एग्रोफूड, एक जिला एक उत्पाद सहित विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे। इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रख्यात औद्यौगिक इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
