फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police got a big success Missing iron rods worth Rs. 25 lakhs Seized from Uttar Pradesh

Sagar News: 25 लाख की सरिया यूपी से जब्त, पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार किया, आरोपी चालक फरार

Fri, 07 Mar 2025 01:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर रामसिंह और 25 लाख की सरिया खरीदने वाला भूपेंद्र यादव अभी भी फरार हैं। वहीं, दलाल दीपक चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
Police got a big success Missing iron rods worth Rs. 25 lakhs Seized from Uttar Pradesh
सरिया जप्त

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 5786 में लोड 43 टन लोहे की सरिया कीमत करीब 25 लाख रुपये  ट्रक चालक रामसिंह राजपूत द्वारा खुर्द-दुर्द कर दी गई। आरोपी चालक ट्रक को शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर में छोड़कर वह लापता हो गया। जिसकी शिकायत दिनारा जिला शिवपुरी निवासी ट्रांसपोर्टर सौरभ गुप्ता ने 1 मार्च को शाहगढ़ थाना में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामला 25 लाख रुपये की सरिया खुर्द-दुर्द करने का था, इसलिए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। हमने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी व माल की तलाश के लिए एसडीओपी शिखा सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।
विज्ञापन


टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे, हीरापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक व अन्य आरक्षकों को शामिल किया गया। तलाशी शुरू करने के तीन दिन के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवेचना के दौरान टीकमगढ़ निवासी दीपक चौरसिया से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ट्रक ड्राइवर रामसिंह उर्फ दद्दा के साथ मिलकर दोनों ने लोहे की 43 टन सरिया मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश निवासी भूपेंद्र यादव को बेच दी थी। दीपक चौरसिया के बयान के आधार पर पुलिस मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश स्थित भूपेंद्र यादव की दुकान पर पहुंची, जहां से सरिया बरामद की गई। 


मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर रामसिंह और 25 लाख की सरिया खरीदने वाला भूपेंद्र यादव अभी भी फरार हैं। वहीं, दलाल दीपक चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
 

सरिया जप्त

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed