फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari lashed out at Mohan government in Congress workers conference in Sagar

Sagar News: कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में माफिया राज

Sat, 19 Apr 2025 10:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

सम्मेलन के दौरान पटवारी ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि हम लगातार हार का ठीकरा भाजपा पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह संघर्ष का समय है।

विज्ञापन
Patwari lashed out at Mohan government in Congress workers conference in Sagar
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

विस्तार

सागर के उपनगर मकरोनिया में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। सम्मेलन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जीतू पटवारी ने प्रदेश की मोहन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोहन यादव सरकार माफियाओं की गिरफ्त में है। प्रदेश में हर तरह के माफिया सक्रिय हैं और सरकार पर पूरी तरह हावी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सरकार की पूरी कोशिश नेताओं की जेब भरने और जनता की जेब काटने की हो रही है। इसके लिए बाकायदा व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से की अलग-अलग चर्चा
सम्मेलन के दौरान पटवारी ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि हम लगातार हार का ठीकरा भाजपा पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह संघर्ष का समय है। उन्होंने कहा, कि बुंदेलखंड में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके कारण पलायन लगातार बढ़ रहा है। सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में सत्ता का अत्याचार सबसे अधिक देखने को मिल रहा है और इसके लिए जिम्मेदार भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीतों की पहली अंतर-क्षेत्रीय शिफ्टिंग कल, कूनो से गांधीसागर तक आठ घंटे का सफर तय करेंगे 'पावक' और 'प्रभास'
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे 
पटवारी ने कहा कि सागर में संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा स्तर पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन में आवश्यक परिवर्तन के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। हमें पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है। वर्तमान में प्रदेश में पार्षद, पुलिस और सरकारी विभागों में बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो रहा। हर काम में 30 प्रतिशत कमीशन की व्यवस्था बन गई है।

ये भी पढ़ें: समय सीमा खत्म, आधी भी नहीं बन पाई 52 किलोमीटर लंबी सड़क, लोग परेशान; विभाग दे रहा आश्वासन

दलितों पर अत्याचार और माफिया राज का आरोप
पटवारी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड के दौरे पर हूं। जहां भी लोगों से मुलाकात हो रही है, वहां दलितों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। कानून व्यवस्था का पूरी तरह से पतन हो गया है। प्रदेश में चारों तरफ माफिया राज फैला हुआ है।
 

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

 

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed