{"_id":"67487b5f8f10705e130020c0","slug":"panchayat-secretary-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-11000-sagar-lokayukta-police-action-sagar-news-c-1-1-noi1338-2363135-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया पंचायत सचिव, बिल की राशि निकालने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया पंचायत सचिव, बिल की राशि निकालने के लिए मांगी थी घूस
Thu, 28 Nov 2024 08:25 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:25 PM IST
सार
सागर लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव हरिराम कुशवाहा को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। फरियादी ने कचरा डंप शेड निर्माण के बिल की राशि निकालने के लिए रिश्वत की मांग की शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी से रिश्वत बरामद की और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
रिश्वत खोर
विस्तार
सागर लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत बिहरना के सचिव हरिराम कुशवाहा को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कचरा डंप शेड निर्माण के बिल की राशि निकालने से जुड़ा था। फरियादी रनवीर राय ने शिकायत दर्ज कराई कि सचिव ने 16 हजार रुपये की घूस की मांग की थी, जिसे बाद में 11 हजार रुपये में तय किया गया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जांच की और इसे सही पाया। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव हरिराम कुशवाहा को जनपद पंचायत कार्यालय बीना के बाहर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 11 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की।
विज्ञापन
लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई सागर लोकायुक्त पुलिस की सक्रियता का उदाहरण है, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी रखी है।
विज्ञापन

रिश्वत खोर

रिश्वत खोर

रिश्वत खोर
