फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Husband murdered his wife and threw her body in Dhamoni fort

Sagar News: शादी के एक महीने बाद पत्नी को घुमाने लाया पति, हत्या कर धामौनी किले में फेंक दिया शव

Tue, 17 Sep 2024 10:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 10:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के धामौनी किले में एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शिवांगी सिंह के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक माह पूर्व ऋषिराज सिंह से हुई थी। पति उसे धामौनी किला घूमाने के बहाने लाया और वहीं उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Sagar News: Husband murdered his wife and threw her body in Dhamoni fort
ऐतिहासिक धामौनी किला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के ऐतिहासिक धामौनी के किले में एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी एक माह पहले हुई थी। उसका पति उसे धामौनी का किला घूमने के लिए लेकर आ गया था। बाद में उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार बहरोल थाना अंतर्गत धामौनी के किले में एक नवविवाहिता का चार दिन पुराना शव मिला है। बहरोल थाने में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने सूचना दी गई कि उनकी भतीजी शिवांगी सिंह की शादी कुछ माह पूर्व ऋषिराज सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शिवांगी अपने पति के साथ 13 सितंबर को धामौनी घूमने आई हुई थी। उसके बाद ऋषिराज तो अपने घर पहुंच गया, परंतु उनकी भतीजी घर नहीं पहुंची। तब मायके पक्ष ने मड़ावरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मड़ावरा थाना पुलिस ने ऋषिराज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिवांगी को उसने जान से मार दिया था। उसका शव धामौनी के किले में फेंक दिया था। जानकारी लगते ही मड़ावरा पुलिस ने बहरोल थाना पुलिस से संपर्क किया उसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने धामौनी के किले में छानबीन की तो सड़ी गली अवस्था में एक नवविवाहिता शव बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के ससुराल एवं मायके पक्ष को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed