{"_id":"66e31d212667a961180dabdc","slug":"narrow-escapecollege-bus-carrying-18-students-overturned-on-the-way-1-injured-driver-ran-away-from-the-spot-sagar-news-c-1-1-noi1338-2099716-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: 18 छात्रों को ले जा रही कॉलेज की बस पलटी, एक घायल, हादसे के बाद फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: 18 छात्रों को ले जा रही कॉलेज की बस पलटी, एक घायल, हादसे के बाद फरार हुआ चालक
Fri, 13 Sep 2024 08:40 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:40 AM IST
सार
लोगों ने बताया कि बस काफी रफ्तार में थी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि बस का चालक नशे में भी था। हादसे की सूचना मिलते ही बहेरिया थाने की पुलिस सहित मकरोनिया सीएसपी घटनास्थल पर पहुंची और लोगो से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बस पलटी
विस्तार
सागर जिले के बहेरिया थाना अंतर्गत सेमराबाग मार्ग पर एक निजी कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार लगभग 18 छात्र छात्राओं में से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। सिर्फ एक छात्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सागर जिले के बहेरिया थाने में आने वाले सेमराबाग सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम एक निजी कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर सेमराबाग मार्ग पर पलट गई। हादसा के समय बस में करीब 18 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें से एक छात्र के घायल होने की सूचना मिली है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना होते ही बस में चीख पुकार मच गईअ और बस का चालक मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों की मदद करते हुए उन्हें बस से बाहर निकाला।
लोगों ने बताया कि बस काफी रफ्तार में थी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि बस का चालक नशे में था। हादसे की सूचना मिलते ही बहेरिया थाने की पुलिस सहित मकरोनिया सीएसपी घटनास्थल पर पहुंची और लोगो से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक की भी तलाश की जा रही है।