फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape of minor in Sagar, accused coaxed her and took her away home, friend who helped her was also arrested

Sagar News: सागर में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था आरोपी, मदद करने वाला दोस्त भी धराया

Wed, 14 Aug 2024 07:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

सागर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक पहले उसे घर से भगा ले गया फिर उससे दुष्कर्म किया। पूरे मामले में आरोपी का दोस्त भी साथ रहा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Rape of minor in Sagar, accused coaxed her and took her away home, friend who helped her was also arrested
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बहेरिया थाना की कर्रापुर में नाबालिग का अपहरण करने और उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग के पिता ने पुलिस चौकी आकर शिकायत की थी कि उनकी बेटी घर से बगैर बताए रविवार शाम करीब 4 बजे कहीं चली गई है। बेटी के घर नहीं लौटने पर तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजा, लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस ने तलाश करते हुए नाबालिग को दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गोपाल आदिवासी उम्र (21) से उसकी पहचान काफी समय से थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर वह घर आया और अपने साथ ले गया। वह गांव में खाली पड़े मकान में लेकर गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसी मकान में पीड़िता को बंद करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में आरोपी के दोस्त शिवकुमार ने उसकी मदद की थी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल आदिवासी और उसके दोस्त शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय मैं पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed