फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Bus collides with container standing on the road, more than a dozen people injured in the accident

Sagar News: सड़क पर खड़े कंटेनर से टकराई बस, हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Sun, 27 Oct 2024 09:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sagar News: Bus collides with container standing on the road, more than a dozen people injured in the accident
दुर्घटना
सागर के महाराजपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस ने खड़े कंटेनर मे टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बारे में मिली जानकारी अनुसार जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सगरा के पास नेशनल हाइवे 44 पर सागर से नरसिंहपुर की तरफ जा रही बरकोटी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0225 ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों तथा पास के ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर थाने की डायल 100 और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को देवरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार यात्री नारायण साहू ने बताया कि हादसा कैसे हुआ पता नहीं, एक दम जोर का झटका लगा था और देखा कि बस ने खड़े कंटेनर मे टक्कर मार दी।
 

दुर्घटना

दुर्घटना

 

दुर्घटना

दुर्घटना

 

दुर्घटना

दुर्घटना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed