{"_id":"6756d618b7b5111106075a0c","slug":"kshatriya-community-submitted-memorandum-regarding-installation-of-statue-of-maharana-pratap-sagar-news-c-1-1-noi1338-2398755-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर क्षत्रिय समाज ने सौंपा ज्ञापन, ये लोग रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर क्षत्रिय समाज ने सौंपा ज्ञापन, ये लोग रहे मौजूद
Mon, 09 Dec 2024 05:38 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:38 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
अपनी इस मांग को लेकर सोमवार दोपहर में क्षत्रिय समाज के लोग स्थानीय खेल परिसर में इकट्ठा हुए। जहां से एक रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सागर शहर में क्षत्रिय समाज की धरोहर महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति स्थापित की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विशेष निधि से एक करोड़ रुपये की राशि मूर्ति स्थापना के लिए स्वीकृत की थी। स्वीकृत राशि नगर निगम को प्राप्त भी हो चुकी है। मूर्ति लगाने के लिए स्थल चयन भी हो चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से मूर्ति की स्थापना नहीं हो पा रही है, जिससे क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना कराने की मांग की है। क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर देरी हो रही है। इसको लेकर ज्ञापन सौंपा है। जल्द मूर्ति की स्थापना नहीं की गई तो क्षत्रिय समाज विरोध में बड़ा आंदोलन करेगा। इसके अलावा क्षत्रिय समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
