Sagar News: प्रयागराज से आ रही बस कंटेनर से टकराई, हादसे में 35 यात्री घायल; छह की हालत गंभीर
सागर जिले के गढ़ाकोटा में स्लीपर बस और कंटेनर की भिड़ंत में 35 यात्री घायल हुए, जिनमें 6 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विस्तार
सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में सागर-दमोह मार्ग पर बरखेड़ा गौतम तिराहा के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से लौट रही स्लीपर बस और सागर से दमोह जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। दुर्घटना में बस में सवार 70 यात्रियों में से 35 लोग घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
घायलों का उपचार और पुलिस कार्रवाई
यात्रियों का विवरण और हादसे का कारण
प्रशासन की तत्परता
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों की सहायता और बचाव कार्य
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया।

सड़क हादसा

सड़क हादसा

सड़क हादसा
