फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: CM said- Agricultural industry fairs will be organized for the prosperity of farmers

Sagar News: सीएम बोले- किसानों की समृद्धि के लिए होगा कृषि उद्योग मेलों का आयोजन, गो-पालन को मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 02 May 2025 08:53 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 08:53 AM IST
सार

यह मेले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और इन्वेस्टर समिट की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे। तीन मई को मालवा में पहला मेला लगेगा, उसके बाद दमोह और जबलपुर में आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Sagar News: CM said- Agricultural industry fairs will be organized for the prosperity of farmers
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, इन्वेस्टर मीट समिट की तर्ज पर कृषि उद्योग मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुवार को सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित कन्यादान विवाह कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने मंच से दिए अपने उद्बोधन में कहा कि किसान भाई हमारे देश प्रदेश की शान हैं। हम उनकी आय को बढ़ाने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए कृषि उद्योग मेला लगा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जोनों में उद्योग मेला लगाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि आने वाले 3 मई को मालवा में कृषि उद्योग मेला लग रहा है। उसके बाद बुंदेलखंड के दमोह में, महाकौशल के जबलपुर मे कृषि उद्योग मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फ़सल ठीक से हो फ़सल का दाम भी ठीक से मिले और फ़सल आधारित उद्योगों के बलबूते पर चाहे वह फ़सल में सब्ज़ियां पैदा करें, बाग लगाएं, अन्य प्रकार की खेती किसानी के कामों के साथ साथ मछली पालन से लेकर सब प्रकार से अपने जीवन में सामर्थ्यशाली बने। किसान आर्थिक रूप से समर्थ बने ऐसे ही कामों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश के किसान, युवा, महिला सबके जीवन की बेहतरी के लिए हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर के ‘दंबग दुनिया’ का सीईओ गिरफ्तार, गुटखे की काली कमाई को विज्ञापनों में दिखाया

उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में गो-पालन को भी बढ़ावा दे रही है। हमारे लिए गाय माता, गोपालन का महत्व है। उसी प्रकार से दूध उत्पादन का भी महत्व है। इसके लिए सरकार ने अभियान चलाया है। वर्तमान में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर का राज्य है जो अपना दूध का उत्पादन कर रहा है। आने वाले समय में अभी जो 9 प्रतिशत दूध उत्पादन हो रहा है उसे 20 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है। अर्थात हमारा राज्य देश में एक नंबर पर स्थापित होगा।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, अगले 4 दिन रहेगा असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गो-पालन पर भी अनुदान दिया जाएगा और गाय का दूध पहले लोग खरीदते नहीं थे। हमारी सरकार ने तय किया गाय का दूध भी उनके उचित मूल्य देकर के खरीदने का काम सरकार के द्वारा किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed