फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident Car collided with electric pole District President son died cousin brother injured

Sagar Road Accident: बिजली के खंभे से टकराई कार, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौत, हादसे में चचेरा भाई घायल

Sat, 09 Nov 2024 01:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। वहीं, हादसे में मृतक का चचेरा भाई भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
Sagar Road Accident Car collided with electric pole District President son died cousin brother injured
खंभे से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर शहर के गोपालगंज में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें कार सवार जैसीनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाबू सिंह नयाखेड़ा के बेटे अजेंद्र सिंह बिट्टू की दुखद मौत हो गई। वहीं, उनका भतीजा जितेंद्र सिंह गंभीर घायल हुआ है। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे गोपालगंज में झंडा चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार एमपी-15 सीए-6474 अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और कार सवार जैसीनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के इकलौते बेटे बिट्टू उर्फ अजेंद्र सिंह (21) की मौत हो गई। वहीं, भतीजा जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। धमाके जैसी आवाज सुन आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक और घायल पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। शनिवार सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटवाया है। हादसे के बाद जैसीनगर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे से टकराई कार

खंभे से टकराई कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed