{"_id":"67525a88416195588a023e29","slug":"body-of-unknown-person-lying-on-railway-station-platform-for-7-hours-humanity-put-to-shame-sagar-news-c-1-1-noi1338-2388377-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मानवता शर्मसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सात घंटे पड़ा रहा अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मानवता शर्मसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सात घंटे पड़ा रहा अज्ञात व्यक्ति का शव
Fri, 06 Dec 2024 08:51 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:51 AM IST
सार
बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव करीब 7 घंटे तक पड़ा रहा। शव को शाम 6 बजे उठाया गया। पूरे दिन यात्री शव की किसी ने सुध नहीं ली, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन पर शव
विस्तार
सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव करीब 7 घंटे तक प्लेटफार्म पर पड़ा रहा। शव को शाम 6 बजे उठाया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर सागर छोर की ओर एक अज्ञात व्यक्ति के शरीर में सुबह हल्की हरकत थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सुबह 11 बजे मौत होने के बावजूद जीआरपी जवानों की नजर उस बुजुर्ग व्यक्ति पर नहीं पड़ी। हैरानी की बात यह है कि शव के पास से दर्जनों रेल कर्मचारी और सफाई कर्मचारी गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी शव को उठाने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
बतादें कि बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जीआरपी, आरपीएफ थाना और कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग मौजूद हैं। इसके बावजूद प्लेटफार्म पर शव घंटों तक पड़ा रहा। इस दौरान प्लेटफार्म से कई यात्री ट्रेनें गुजरती रहीं और यात्री शव के आसपास से निकलते रहे। शव के पास ही पानी का स्टैंड बना हुआ था, जहां यात्री पानी पीते रहे। प्लेटफार्म पर शव पड़े होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
करीब सात घंटे बाद रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया और डेथ सर्टिफिकेट जारी किया। इसके बाद रेलवे ने जीआरपी को मेमो भेजा। मेमो मिलने के बाद जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मर्चरी में भिजवा दिया।

स्टेशन पर शव
